रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जरूरतमंद को दिया निशुल्क फोन

इगलास। मुकेश अंबानी के विजन टूजी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिओ भारत फोन की लांचिग कस्बा के पथवारी मंदिर पर की गई। जिओ कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर अमित अग्रवाल के साथ समाजसेवी सुमित अग्रवाल द्वारा पथवारी मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना करके जिओ भारत फोन बाजार में उतारा गया। जिसमें सबसे पहला फोन एक जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त में दान दिया गया। सुमित अग्रवाल ने कहा कि जीओ भारत संचार के क्षेत्र में नई क्रांति सिद्ध होगा। इस मौके पर अनुज शर्मा, मुकेश कुमार, विजेंद्र सिंह, देश दीपक, सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!