सम्मान समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग
इगलास। कस्बा के हाथरस मार्ग स्थित जेके फार्म हाउस में कामधेनु सरिया व शैलजा ट्रेडर्स के स्वामी पुनीत गर्ग, विनीत गर्ग व सुमित गर्ग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भवन निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले ठेकेदार व राज मिस्त्रियों के साथ ही रिटेलरों को दुपट्टा पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान लकी ड्रा आयोजित किया गया। जिसमें राजमिस्त्री पप्पू, बनवारी व रिटेलर बिजेंद्र चौधरी विजयी रही। वहीं नगर के समाज सेवियों व संभ्रांत लोगों का भी सम्मान हुआ।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशाल म्यूजिकल इवेंट की कलाकारों द्वारा मनमोहन झांकियां प्रस्तुत की गई। राधा-कृष्ण की फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
संचालन सोनू वाष्र्णेय ने किया। इस अवसर पर समाज सेवी श्याम सुंदर शर्मा, डा. रामकुमार सिंह, सुमित अग्रवाल, शशांक शर्मा, राजकुमार अग्रवाल आदि थे। 