रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शौंच करने गए किशोर को नकाबपोशों ने बनाया बंधक 

-युवती को देखकर किशोर को छोड़कर भागे आरोपी, पुलिस जांच में जुटी  

अतरौली। थाना क्षेत्र के गांव सूरतगढ़ में शौंच करने गए किशोर काे दो लोगों ने बंधक बना लिया, लेकिन युवती के पहुंचने पर आरोपी किशोर को छोड़कर मौके से भाग गए। मामले में किशोर के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सुरतगढ़ निवासी सोनपाल सिंह का 12 वर्षीय बेटा यज्ञदेव सोमवर की तड़के करीब पांच बजे खेतों में शौंच करने गया था। तभी अचानक दो लोगों ने किशोर को दबोच लिया और चाकू की नौंक पर उसे ज्वार के खेत में ले गए।

दो लोगों ने किशोर के मुंह में ज्वार के पत्ता ठूंसने के साथ ही उसके हाथ-पैरों को बांधकर बंधक बना लिया। जब तक दोनों युवक किशोर के साथ कोई अप्रिय घटना करते उससे पूर्व ही शौंच करने जा रही गांव की रेखा कुमारी वहां पहुंच गई। जिसे देख दोनों आरोपी किशोर को छोड़कर भाग गए। रेखा ने जब यज्ञदेव को बंधा देखा तो वह सहम गई, फिर उसने हिम्मत दिखाते हुए किशोर को बंधक से मुक्त किया तथा घर पर ले आई।

किशोर के मुताबिक दोनों युवक नकाबपोश थे और काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। मामले में किशोर के पिता ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!