रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सुरक्षित जीवन के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प

खैर। तहसील स्थित एसडीएम आवास परिसर में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में सघन पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी परवरिश करने का संकल्प लिया गया।


इस मौके पर एसडीएम मोहम्मद अमान ने कहा कि जीवन बचाने के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक है। इसलिए सभी लोग अपने जीवन में कम से कम एक पौधरोपण जरूर करें और उसकी देखभाल करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण में सबकी भूमिका सुनिश्चित हो सके। पौधे लगाने से जहां पर्यावरण संरक्षित होता है, वहीं लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलता है। इसलिए हमें समय-समय पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि वृक्ष एक अनमोल संपदा है, यह पृथ्वी का गहना है। वृक्ष है तो जीवन है। वृक्षों का संरक्षण ही हमारा कर्तव्य है। हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक राजेश कुमार ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता पूरे खैर क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण करने में जुटे हुए हैं। इस क्रम में एसडीएम आवास परिसर में भी 25 पौधे रोपित किए गए हैं।

इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल गोविल व पत्रकार अश्वनी गौड़, कौशल तौमर,महेश गौतम,बबलू यादव,मनीष भारद्वाज,चेतन कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!