कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, होमगार्ड गंभीर
गोंडा रोड पर पटपर नगला के पास हुआ हादसा
खैर। कोतवाली क्षेत्र के गोंडा रोड़ पर पटपर नगला के पास रविवार देर शाम इगलास की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दारोगा की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना चंडौस क्षेत्र के थानपुर निवासी 60 वर्षीय सेवानिवृत्त दारोगा हरेंद्र सिंह, होमगार्ड धर्मपाल निवासी गांव डिगसारी, थाना गोंडा के साथ रविवार को आगरा से बाइक द्वारा अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वह पटपर नगला के निकट पहुंचे। तभी इगलास की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरेंद्र सिंह और होमगार्ड बाइक से गड्ढे में जा गिरे।
सिर में गंभीर चोट आने पर दारोगा हरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होमगार्ड धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची ने घायल होमगार्ड को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। वहीं दाराेगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
उधर, हादसे के बाद भाग रहे कंटेनर चालक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की खबर पर थानपुर गांव में कोहराम मच गया। दारोगा हरेंद्र सिंह करीब चार माह पहले ही फिरोजाबाद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे तीन भाई और चार बहनों में सबसे बड़े थे। जबकि दो बेटे एवं एक बेटी के पिता थे।