रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती की हत्या के प्रकरण में नाटकीय मोड़, पीडित पक्ष ने लगाए “मकान बिकाऊ ” के पोस्टर

- युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में प्रधान के भाई पर मुकदमा दर्ज

खैर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को हुई मौत के मामले में ग्राम प्रधान के भाई समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष उसे धमकाते हुए मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा है। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने मकान बिकाऊ के पोस्टर घर पर चस्पा कर दिए हैं ।

पीड़ित पक्ष के अनुसार 13 जुलाई को बेटी सुबह करीब नौ बजे अपने खेतों पर पशुओं का चारा लेने गई थी। आरोप है कि गांव के वर्तमान प्रधान के भाई एवं उसके तीन- चार अज्ञात साथियों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि वर्तमान प्रधान के परिजन घर पहुंचे और बेटी को जल्द अंतिम संस्कार करने को दबाव बनाने लगे। पुलिस पर फोन भी नही करने दिया।



पीड़ित पक्ष को जब घटना का सही पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती के शव के साथ मृतक युवती के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि मोबाइल से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने मृतक युवती की वीडियों क्लिप भी बनाई है। युवती ने अपने मोबाइल में ही इस साक्ष्य को बतौर सबूत छोड़ा है।

इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी तेजेंद्र सिंह एवं उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, युवती पक्ष ने ग्राम प्रधान पक्ष पर धमकाने और मुकदमा वापस लेने को धमकाने का आरोप लगाते हुए ” मकान बिकाऊ ” का पोस्टर लगाते हुए पलायन को मजबूर होना बताया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!