रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायका पक्ष ने लगाया जाम

 

अलीगढ़। थाना रोराबर क्षेत्र के नीवरी मोड़ के जॉनी वाली गली में रविवार शाम को नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के ससुरालियाें ने मायका पक्ष को गुमराह करते हुए झूठी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों के बेटी का शव पड़ा देख होश उड़ गए। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया। साेमवार को मायका पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नीवरी मोड़ पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे पुलिस के समझाने व आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया।

विवाहिता के पिता ने दी तहरीर

थाना क्षेत्र के ऑक्सा मस्जिद के पीछे वाली गली निवासी मोहम्मद सागीर ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी महक की शादी 12 मई को की थी। लेकिन बेटी जाॅनी वाली गली निवासी अरमान से मोहब्बत करती थी। जिसके चलते वह शादी के एक माह बाद ही 12 जून को अरमान के साथ चली गई। उसने मामले में पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन बेटी ने मजिस्ट्रेट के सामने अरमान के साथ रहने की जिद की।



जिस पर परिजनों ने भी अरमान के साथ उसकी शादी स्वीकार कर ली। अरमान के परिजन से बेटी से खुश नहीं थे। नाना साबिर, मां गुलशन, मौसी चमन, मामा सलमान आदि लोगों ने बेटी के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। जिस पर उन्होंने बेटी के मायका पक्ष से वार्ता की तो वह दहेज की मांग करने लगे। जिस पर उसने एक लाख रुपये बेटी के ससुरालीजन को दे दिए, लेकिन वह ढाई लाख रुपये की मांग करने लगेे। 13 जुलाई को को अरमान अन्य लोगों के साथ घर पर आ गया और दहेज में ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा। आस-पड़ौस के लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह रुपये न मिलने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। रविवार को उक्त लोगों ने बेटी की हत्या कर डाली।

महिला के मायक पक्ष को दी झूठी सूचना

मृतक महक की बहन ने आस्मीन ने आरोप लगाया कि अरमान ने महक की हत्या कर देने के बाद परिजनों को महक की जगह अपनी खुशबू की मौत की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो अरमान की बहन की जगह उनकी बहन मृत पड़ी हुई थी। आस्मीन का आरोप है कि मामले में बहन की ससुरालियों के खिलाफ हत्या कर देने की तहरीर रात में ही दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

नीवरी मोड़ पर लगाया जाम

सोमवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों व आस-पड़ौस के लोगों ने महक के शव को नीवरी मोड़ पर रख कर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गुस्साएं परिजनों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया। तब जाकर परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!