रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

 

गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर सोमना – कलुवा रेलवे स्टेशन के मध्य पैराई पुल के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीें हो सकी हैं।

गुरुवार सुबह राहगीरों को रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। शव की जानकारी पर आस-पास क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना थाना पुलिस व कंट्रोल रूम को दे दी। इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह पैराई पुल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। मृतक ने महरूम रंग की टी-शर्ट व काला-सफेद रंग लोवर पहन रख हैं। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!