रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

होटल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक -युवती

पूर्व विधायक की शिकायत पर डीएम ने एडीएम सिटी के नेतृत्व में भेजी मौके पर टीम, होटल सील प्रबंधक हिरासत में, पूछताछ जारी

अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एफएम टॉवर के पास OYO के एक होटल में युवक-युवतियों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खां ने डीएम से शिकायत कर दी। जिस पर प्रशासनिक अफसरों ने छापेमारी कर दी। इस दौरान होटल से एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। हालांकि दोनों को बयान दर्ज कराने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के लिए सीडीआर एवं आपत्तिजनक दस्तावेजों को कब्जे में लेने के साथ ही उसे सील भी कर दिया गया है। होटल के प्रबंधक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खां ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को बताया कि अलीगढ़ -अनूपशहर रोड पर एफएम टॉवर के पास एक ओयो होटल ब्लू हर्ट गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से गलत गतिविधियां देखी जा रही है। पूर्व विधायक ने यहां पर युवक -युवतियों के आने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। जिस पर डीएम ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट एवं एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी व इलाका पुलिस को जांच के लिए भेजा।

टीम ने छापेमारी की तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। अफसरों के अनुसार होटल में छह-सात कमरे बने हुए थे। होटल के काउंटर पर मौजूद गौरव नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है उसने खुद को होटल का प्रबंधक बताया है। होटल के कमरा नंबर 103 में एक युवक एवं युवती आपत्तिजनक हालात में मिले। जिनसे पूछताछ एवं उनके बयान दर्ज करने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर छापेमारी की गई थी। होटल नियमों के विपरीत चल रहा था। यहां आने वालों एवं होटल के कमरों में रुकने वाले लोगों से उनकी आईडी भी नहीं ली जा रही थी और न ही उनका कोई रजिस्टर बना हुआ था। इस पर होटल यह दस्तावेजों को कब्जे में लेने के साथ ही होटल को सील कर दिया गया है। होटल प्रबंधक गौरव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। इनमें एक मोबाइल फोन भी है। जिसकी जांच की जा रही है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!