स्टेडियम से घर लौट रहे किशोर के साथ बदमाशों ने की मारपीट, स्कूटी लूटकर हुए फरार
लोधा। थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाश आए दिन हो लूट व चोरी की घटनाओं को लेकर अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिससे आमजन में भय व्याप्त होने लगा है। दो दिन पूर्व बदमाशों ने खेरेश्वर चौराहे के पास से 8 ट्रकों से लाखों रुपये की ACM चोरी कर ले गए थे। वहीं बुधवार रात्रि में शहर में स्टेडियम से एथलेटिक्स की तैयारी कर घर लौट रहे एक किशोर से बाइक सवार बदमाश मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिदासपुर निवासी देवेंद्र गोस्वामी का बेटा देवांश गोस्वामी शहर में अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में एथलेटिक्स की तैयारी कर रहा है। बुधवार शाम को वह अपने दोस्त यश चौधरी के साथ स्कूटी से स्टेडियम से घर लौट रहा था। दोस्त को उसने खेरेश्वर चौराहे पर छोड़कर अकेला घर जा रहा था। जैसे ही वह हरिदासपुर की तरफ रेडिएंट फार्म हाउस के पास पहुंचा। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी एक्टिवा में धक्का देकर गिर दिया, जब तक देवांश कुछ समय पाता तब तक बदमाशों ने उसकी गर्दन को दबाकर पोखर की तरफ खींचकर ले गए। इसी दौरान बदमाश उसकी स्कूटी को लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद किशोर ने अन्य लोगों की मदद से सूचना परिजनों को व पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। जानकारी पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। इस संबंध में इंस्पेक्टर लोधा ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।