नशे में धुत कार सवारों ने ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, कार भी पलटी
लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास नशे में धुत कार सवारों ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हासदे में बाइक सवार पत्नी घायल हो गई। वहीं हाईवे पर कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कार सवार तीन युवक भी घाय हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चिकावटी निवासी लक्ष्मण सिंह ने गुरुवार शाम को बाइक से पत्नी सरोज के साथ गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास पीछे से तेज गति से आई स्कार्पियों कार उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग गई। हादसे में लक्ष्मण की पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही अनियंत्रित कार से चौराहे पर मौजूदा लोग भी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल महिला को उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। तभी पुलिस को हाईवे पर जतनपुर चिकावटी के पास एक कार पलटने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा की पीछे हादसा करनी वाली ही कार सड़क किनारे गड्डे में पड़ी हुई थी। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकलवाया और पूछताछ की। जिस पर तीनों ने अपने नाम मनीष पुत्र सिंगामल, नीशू पुत्र मुरारीलाल व मनीष निवासी धनीपुर मंडी पंचायत घर बताया। इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि कार सवार तीनों लोग नशे की हालत में हैं, जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिसकर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
अलीगढ़। बरौला बाईपास पर सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार एटा के थाना निधौली कलां के गांव मडिया वसुंधरा निवासी 37 वर्षीय जुगेंद्रपाल सिंह पुत्र रामदीन सिंह हेड कांस्टेबल थे और पुलिस लाइन में तैनात थे। वह पत्नी व बच्चों के साथ बन्नादेवी क्षेत्र में सुरक्षा विहार में स्थित क्वार्टर में रहते थे। गुरुवार को वह पुलिस लाइन ड्यूटी जाने के लिए बरौला बाईपास स्थित टेंपो का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल काे उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस के आलाधिकारी व परिजन मेडिकल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद कांस्टेवल के शव को देर शाम पुलिस लाइन लाया गया, जहां गारद द्वारा अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद परिजन शव को एटा लेकर चले गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पुलिसकर्मी दो बच्चों के पिता थे।