रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

14 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों ने किया कुकर्म

खैर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 जुलाई को 14 वर्षीय किशोर के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म करने के मामले में 22 दिन बाद एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 11 जुलाई को एक किशोर घर पर अकेला था। तभी गांव का एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया गांव के बाहर पोखर पर ले गया। आरोप है कि वहां पर पहले से ही दूसरा व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक लेकर मौजूद था। दोनों युवकों ने किशोर काे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही किशोर बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ कुकर्म कर डाला। होश अाने पर किशोर जैसे-तैसे घर पहुंचा और रोते-बिलखते परिजनों को आप बीती बताई। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन किशोर को सोफा चौकी पर लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें खैर कोतवाली भेज दिया। आरोप है कि पुलिस ने न तो किशोर का डॉक्टरी परीक्षण कराया आैर न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें भगा दिया गया। मामले में बुधवार को परिजन किशोर को लेकर एसपी देहात पलास बंसल से मिले और मदद की गुहार लगाई। जिस पर एसपी देहात ने इंस्पेक्टर को मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में विकास उर्फ बिक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!