रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गर्भवती हुई प्रेमिका तो प्रेमी ने घर से निकाला

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि प्रेमी उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। कई बार दवा खिलाकर गर्भपात करा चुका है। अब वह तीन माह की गर्भवती है। प्रेमी ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है।

एक गांव निवासी युवती का कहना है कि वर्ष 2021 में एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक ने विरोध के बाद भी अवैध संबंध बनाए और अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। जबकि वह पहले से शादीशुदा था। युवक ने उसका स्त्रीधन भी अपने कब्जे में कर लिया। युवती का कहना है कि अब वह तीन माह की गर्भवती है। पहले कई बार युवक धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा चुका है। युवक ने उसे अपने घर से निकाल दिया है और वह दर-दर की ठोकर खा रही है। युवक गर्भपात कराने का दबाव बनाते हुए हत्या कराने की धमकी दे रहा है। इसमें युवक के दो भाई व जीजा भी साथ दे रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!