रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

लोधा। क्षेत्र के गांव स्माइलपुर में शौंच करने जा रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करारकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार स्माइलपुर निवासी सोरन सिंह की 85 वर्षीय पत्नी कस्तूरी देवी गुरुवार शाम को गांव में बने सामुदायिक शौंचालय में शौंच करने के लिए जा रही थी। तभी कोई वाहन चालक उनमें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शुक्रवार उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका चार बच्चों की मां थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!