रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपो की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक युवक की मौत

 

खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव मिलिक के पास दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पीपलगांव निवासी दीपक कुमार शुक्रवार दोपहर में कस्बा से टेंपो में बैठकर गांव जा रहा था। जैसे ही उसका टेंपो अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव मिलिक के समीप पहुंचा। तभी सामने से तेज गति से आ रहे टेंपो ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर देर शाम को उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!