एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है कबड्डी प्रतियोगिता- अभिमन्युराज सिंह
गभाना। क्षेत्र के गांव वीरपुरा में शनिवार रात्रि से शुरू हुए दिन-रात कबड्डी टूर्नामेंट का चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह व कुंवर आनंदवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि कबड्डी शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है।
खेलों से राष्ट्रीयत एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। खेल मनोरंजन और व्यायाम का उत्तम मिश्रण है।
इस तरह की प्रतियोगिता निरंतर होती रहनी चाहिए। इसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने मौजूदा खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।
आयोजन में आयोजन में तेजा ठाकुर, दिनेश, नेता पंडित, रेशमपाल सिंह,आेमवीरमौजी, मुनेश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, प्रशांत सारस्वत आदि मौजूद रहे।