रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

-एडीएम प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार काेएडीएम प्रशासन पंकज कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, जमीन विवाद, चकरोड़, बिजली, पेेंशन, राशन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 35 शिकायतें आई। जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।

एडीएम प्रशासन ने आईजीआरएस के निस्तारण में प्रदेश में गभाना तहसील के लगातार चार बार से प्रथम आने पर खुशी जताई। उन्होंने अधीनस्थों को बधाई देते हुए शासनस्तर से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी सही ढ़ंग से क्रियान्वयन कर जनता को उनका लाभ दिलाने के लिए कहा। कार्यक्रम में पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीओ सुमन कनौजिया ने सुनी। इस मौके पर एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, अजेंद्रतौमर, बीडीओ चंडौस राहुल वर्मा, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्व राज्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

खैर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर केवल दो ही शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही निस्तारण के निर्देशों के साथ संदर्भित कर दिया गया है। राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप आने वाली जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। इस दौरान एसडीएम मोहम्मद अमान, तहसीलदार कृष्णगोपाल मिश्रा, नायब तहसीलदार काजोल, सीओ राजीव द्विवेदी पूर्ति निरीक्षक पीयूष गौतम, एसडीओ नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!