रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घरेलू कलह के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

अलीगढ़। थाना गोधा क्षेत्र सुनामई के पास अलीगढ़- बरेली रेलवे लाइन पर एक युवक ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गोधा निवासी वासुदेव सिंह की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। उनका चौथे नंबर का 28 वर्षीय बेटा धर्मवीर उर्फ धामी मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार धर्मवीर ने दो दिन पूर्व अपने हिस्से की करीब दो बीघा जमीन को बेच दिया था।

इसी बात पर शनिवार रात को परिवार में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर धर्मवीर घर से निकल गया। उसने अलीगढ़-बरेली रेलवे लाइन पर गांव सुनामई के पास किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए, सूचना पर थाना पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!