रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चेयरमैन के कोल्ड पर कर्मचारी व व्यापारी में हुआ विवाद, कर्मचारी के पेट में घोंपा चाकू

खैर। खैर-सोमना मार्ग स्थित पालिका चेयरमैन के कोल्ड स्टोर पर मंगलवार शाम को किसी बात को लेकर कर्मचारी व आलू व्यापारी में विवाद हो गया। विवाद इतना पड़ा कि व्यापारी ने कर्मचारी के पेट में चाकू घोंप दिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल कर्मचारी को उपचार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी व्यापारी की तलाश में जुटी है।

पालिका चेयरमैन संजय शर्मा का सोमना मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज है। मंगलवार देर शाम को कोल्ड पर कार्यरत लोडिंग क्लर्क पवन चौधरी निवासी गांधीपार्क अलीगढ़ की आलू व्यापारी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आलू व्यापारी ने पवन के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना देख वहां मौजूद कर्मचारी व किसान एकत्रित हो गए।

जिन्हें देखकर आरोपी व्यापारी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वहां मौजूदा लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए परिजन पवन को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!