रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा कल से

गभाना। नगर में तहसील के सामने स्थित मदनधाम कालोनी में कल बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें कथा सम्राट आचार्य विजय कृष्ण चतुर्वेदी कथा की अमृतमयी वर्षा करेंगे। जानकारी आयोजक नीरज गुप्ता व अतुल गुप्ता ने देते हुए बताया कि कथा से पूर्व बुधवार को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 15 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कथा की अमृतवर्षाहोगी। 16 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भगवत प्रेमियों से कथा श्रवण करने को आने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!