8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दाे आरोपियों को गिरफ्तार, भेजा जेल
खैर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर से बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्याकर शव को भूसे में छिपाने के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
यह था पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को आठ वर्षीय एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह अचानक से गायब हो गई थी। परिजनों ने बच्ची को काफी तलाश किया था, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल सकता था। मामले में बच्ची के बाबा की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को परिजन बच्ची की तलाश में जुटे हुए थे। तभी घर से कुछ दूरी पर ही पड़ौसी के घेर में झांककर देखा तो बच्ची की चप्पलें वहां पड़ी हुई थी। जिस पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने जब घेर में पड़े भूसे के ढ़ेर को हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्ची का शव भूसे के ढ़ेर में दबा हुआ था। जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस के अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी व फॉरेसिंक की टीम ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म होना भी आया था। जिस पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म व पाक्सो की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पकड़ में आए आरोपी
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दोनों युवक उसमें नजर आए। पुलिस ने घेर मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटा घेर से चाबी ले गया था था। पुलिस ने घेर मालिक के बेटे निशांत के साथ ही अन्य एक युवक व 15 वर्षीय किशोर से पूछताछ की। जिस तीनों बार-बार वयान बदलने लगे। जिस पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने कढ़ाई से घेर मालिक के बेटे से पूछताछ की तो उसने जुर्म को कबूल कर लिया। उसने बताया कि साथी अजय बच्ची के साथ पहले भी रील बना चुका है। अजय बच्ची को रील बनाने के बहाने दूसरे रास्ते से घेर में ले गया। जहां पर दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया फिर बच्ची के चीखने पर कड़े से सिर में प्रहार करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पकड़े गए दोनों आरोपी 1 वीं कक्षा के छात्र हैं। आरोपियों के पास से हत्या के समय पहने कपड़े व प्रयुक्त कड़ा बरामद किया है।
दोनों आरोपियों को भेजा जेल
बुधवार को पुलिस ने आरोपी अजय कुमार व निशांत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं डीआईजी शलभ माथुर ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।