रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान की हत्याकर शव पोखर में फेंकने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खैर। थाना क्षेत्र के गांव जरारा में किसान की हत्याकर शव को पोखर में फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
बता दें कि जरारा गांव निवासी 35 वर्षीय योगेश शर्मा पुत्र ऋषिपाल शर्मा किसान थे। शनिवार रात्रि को खेत मे धान की फसल लगाने के दौरान उनका मजदूरों से विवाद हो गया था। तभी से वह गायब थे। मंगलवार को उनका शव गांव की ही पोखर में उतारता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की मौत का कारण सिर में चोट लगने से आया था।
मामले में मृतक के भाई राधाचरण ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि एक जनवरी को गांव के ही ओमप्रकाश ने 20 हजार रुपये उधार लिए थे। मांगने पर रुपये वापस नहीं दे रहा था। पांच अगस्त की रात वह अपने बडे भाई योगेश के साथ खेत के लौट रहे थे। तभी रास्ते में ओमप्रकाश व उसकी पत्नी गाली- गलौच करने लगे। मना करने पर दोनों ने अन्य लोगों को बुला लिया और दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर डाली। वह जान बचाकर भाग गए जबकि बड़े भाई योगेश को उक्त लोगों ने ओमप्रकाश के घर में बंद कर लिया। वह परिजनों के साथ ओमप्रकाश के घर पहुंचे लेकिन वहां पर भाई नही मिले। आरोपियों ने बताया कि वह घर से चले गए। उन्होंने ओमप्रकाश, उसकी पत्नी गीता, कैलाश, राजेश, जग्गी ,किरण, मुस्कान, देवेन्द्र, सुरेश, सोनू, जसबंत,ओमी, पुनीत, राकेश, रामदेव के खिलाफ एक राय होकर मारपीट कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी ओमप्रकाश पुत्र सरमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उन्होंने बताया कि शेष बचे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!