रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

साईकिल सवार किसान को पशुओं से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

 

इगलास। कस्बा में अलीगढ़ मार्ग पर बिजलीघर के समीप शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे साईकिल सवार किसान को पशुओं से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान ने उपचार ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुर निवासी 70 वर्षीय किसान नौरंगी सिंह शुक्रवार को डीजल लेने के लिए साइकिल से अलीगढ़ रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान बिजलीघर के समीप पशुओं को लाद कर मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी। जिसमें किसान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया, वहीं आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में पशुओं को भूसे की तरह भर रखा था। उधर परिजन घायल किसान को उपचार को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में मृतक किसान के बेटा नरेंद्र सिंह पूर्व ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!