रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीएम ने चार एसडीएम के कार्य क्षेत्रों में किया बदलाव, दिग्विजय बने एसडीएम खैर

अलीगढ़। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने शुक्रवार को चार एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाब किया है।

खैर में तैनात एसडीएम मोहम्मद अमान को एएसडीएम कोल, जबकि एएसडीएम कोल दिग्विजय सिंह को एसडीएम खैर बनाया है। वहीं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सुधीर कुमार को डीप्टी कलेक्टर मुख्यालय, व विनीत मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर से अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है। शाम को एसडीएम दिग्विजय सिंह ने खैर तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!