गभाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने एक गांव में घर की छत पर मां के साथ सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के भाई ने पिछले दिनों रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का अजय पुत्र सुरेश उसकी बहन को आए दिन तंग करता है। उसके स्कूल जाने व खेतों पर जाने के दौरान पीछ़ा करता है और अश्लील कमेंट करता है। बहन ने जब उसकी शिकायत घर पर करने की कहीं, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर बहन ने सारी बात उसे बताई।
उसने जब आरोपित के पिता को यह बात बताई तो उसने अपने बेटे को समझाने का अश्वासन दिया था। बीती 27 जुलाई की रात्रि में उसकी बहन, मां के साथ छत पर सो रही थी। तभी करीब एक बजे आरोपी अजय अपने चाचा के घर के रास्ते छत पर आ गया और बहन के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बहन की चीख सुनकर मां जाग गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। आरोप था कि मामले में जब आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने भी गाली-गलौज करते हुए भगा दिया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को कलुवा चौकी प्रभारी रवि वर्मा ने आरोपी को पचपेड़ा टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।