रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में हाईवे पर डंफर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

गभाना। हाईवे गभाना बाईपास पर बदरपुर से भरा डंफर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंफर चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को राहगीरों की मदद से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार एटा के गांव बबली निवासी विनेश कुमार सिंह डंफर चालक हैं। वह रविवार रात्रि में झांसी के जालौन से डंफर में बदरपुर भरकर खैर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे गभाना बाईपास पर मदनधाम कालोनी के निकट पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!