रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलुवा रेलवे स्टेशन पर रूस्तमपुर ढ़ोला के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

गभाना। क्षेत्र में कलुवा रेलवे स्टेशन पर बैठे रूस्तमपुर ढ़ोला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

कलुवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर को कुर्सी पर एक व्यक्ति बैठे हुए थे। तभी अचानक से उनकी मौत हो गई। रेलवे कर्मियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

इसी बीच युवक के परिजन उनकी तलाश करते हुए स्टेशन पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की पहचान रूस्तमपुर ढ़ोला (चिरूकुला) निवासी 49 वर्षीय हरिमोहन शर्मा पुत्र मुंशीलाल शर्मा के रूप में कर ली। हरिमोहन शर्मा के बेटा विकास ने बताया कि पिता का उपचार दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था। वह स्टेशन कैसे पहुंचे जानकारी नहीं।

जीआरपी एसआई अनिल कुमार पांचाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!