रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

देशभक्ति के रंग में रंगा गभाना, स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

अखंड-भारत संकल्प यात्रा में लहराए केसरिया व तिरंगे

गभाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर खंड गभाना के तत्वाधान में आमजन को देश प्रेम की भावना कायम रखने व उन्हें अखंड भारत निर्माण के लिए अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग केसरिया व तिरंगे लहरा रहे थे। जय श्री राम उद्घोष के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय की गूंज सुनाई देती रही। जिससे पूरा गभाना नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा जिस गली से निकली, लोगों ने पुष्पों वर्षा कर जोशीला स्वागत किया।कस्बे के शारदा मैरिज होम से यात्रा का शुभारंभ विभाग प्रचारक हरिगढ़ गोविंद, राजा गभाना विजयराज सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से अखंड भारत के लिए काम करते रहने व देश प्रेम कायम रखने के लिए आव्हान किया।

यात्रा में सबसे आगे भारत माता की झांकी व उसके पीछे हाथों में केसरिया व तिरंगा लेकर उत्साहित लोग व उसके पीछे डीजे पर चल रहे देशभक्ति गीत व सबसे पीछे विभिन्न स्कूलों के छात्र हाथों में तिरंगा थामे हुए गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे समूचे कस्बे में देश भक्ति व देश प्रेम की भावना उमड़ रही थी। यात्रा का कस्बे में विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए शारदा मैरिज होम में जाकर समापन हुआ। इस दौरान कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।आयोजन में विभाग सेवा प्रमुख मनवीर सिंह, विभाग कार्यवाहिका निशा सिंह, जिला प्रचारक कुश चाहर, अनिल सारस्वत, चैयरमैन अभिमन्युराज सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, भुवनेश कुमार सिंह, देवकीनंदन शर्मा, शिवकांत रावत, जितेंद्र सिंह पम्मी, राजकुमार डिस, देवेंद्र शर्मा, कपिल सिंह, गज कुमार, मुकेश मोबाइल, अनिल प्रधान, विजय कुमार सिंह, दुर्गपाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, नितेश भारद्वाज, सुरेश शर्मा, देववृत सिंह चौहान, राहुल चौधरी, सौरभ शर्मा, प्रशांत सारस्वत, विक्रम सिंह, अजीत सिंह, पुनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!