रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वार्ष्णेय महाविद्यालय पर एलएलबी के छात्रों ने जमकर किया हंगामा

 मुख्यगेट पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

अलीगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पुन: परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन किए बिना परीक्षा परिणाम घोषित कर देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वार्ष्णेय महाविद्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के मुख्यगेट पर तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पुन: परीक्षा का ईमानदारी से परिणाम घोषित करने तथा अग्रिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।

गुरुवार को सैंकड़ों छात्र एकत्रित होकर वार्ष्णेय महाविद्यालय परिसर में पहुंच गए। इस दौरान वह आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

छात्र नेताओं ने बताया की सैकड़ों छात्रों ने एलएलबी द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा दी थी जिसमें महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की कॉपियों को 23 जुलाई को आगरा विश्वविद्यालय जांचने के लिए भेजी थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 18 जुलाई को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जो बिल्कुल गलत और छात्रों के भविष्य विरोधी है।

छात्रों ने पूर्व में ज्ञापन देकर व महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पत्राचार कर कर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया। बाबजूद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर छात्रों के भविष्य की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। छात्र कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

छात्रों ने ऐलान कि जब विश्वविद्यालय कॉपियों का ठीक से मूल्याकंन कराकर ईमानदारी से परीक्ष परिणाम घोषित नहीं करेगा तब तक कॉलेज के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा और न ही ही पठन-पाठन का कार्य होने दिया जाएगा।

काॅलेज में हंगामे व धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर गांधीपार्क थाने की पुलिस और क्षेत्रिय मजिस्ट्रेट तत्काल मोके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। लेकिन छात्रों का धरना समस्याओं का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन करने की जिद पर अड़े रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!