रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संगीत कला नाट्य विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक साप्ताहिक कार्यक्रमों का गुरुवार को सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया। जिसमें नृत्य, गायन, वाद्य संगीत आदि की प्रतियोगिता हुई। नाटक मोबाइल और तकनीक का उपयोग एवं दुरुपयोग आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में ज्योत्सना शर्मा, विमलेश वर्धमान, नूतन मित्तल का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने विद्यार्थी व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने भविष्य में कलाओं के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रियंका अग्रवाल, सीमा मिश्रा, अंजलि वशिष्ठ, रितु गौर, अलका रानी, अलका शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!