रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

अलीगढ़। थाना पिसावा क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर के पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोडा निवासी 42 वर्षीय श्री कृष्ण एक विद्यालय में गाड़ी पर हेल्पर की नौकरी करते थे। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे वह शादीपुर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव कारह कादिलपुर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा परिजन मौके पर पहुंच गए। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया। श्रीकृष्ण तीन भाईयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे।किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि 9 अगस्त की शाम को उसकी 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। घर न लौटने पर काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि संभल के थाना रजपुरा के फिरोजपुर निवासी बोबी पुत्र महेंद्र पाल बेटी को बहला- फुसलाकर ले गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!