महिला से जमीन का फर्जी बैनामा कराकर 15 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा
चंडौस। थाना पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी कर जमीन का फर्जी बैनाम कराकर 15 लाख रुपये हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सीताराम सरोज ने बताया कि पिछले दिनों गौतमबुद्धनगर के जेवर के रामपुर गांगर निवासी गोरा पत्नी गुलाब सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी कुछ जमीन को बेचा था। जिस पर गांव के ही खैरू व भूदेव शर्मा ने नगला पदम की एक भूमि की खतौनी दिखाकर खरीदने के लिए कहा। जिसके एवज में उक्त लोगों ने एक लाख रुपये बतौर व्याना के रूप में ले लिए तथा 9 दिसंबर 2022 को अजय कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी नगला पदम ने उसके हक में दिखाई गई जमीन का बैनामा गभाना तहसील में करा दिया।
जब वह उक्त जमीन का दाखिला खारिज कराने के लिए तहसीलदार कार्यालय में पहुंची तो खतौनी को फर्जी करा दे दिया। उक्त लोगों ने उससे 15 लाख 60 हजार रुपये लिए थे। पीड़िता ने जब उक्त लोगों ने रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नायरा पेट्रोल पंप के पास से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सौरभ पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसेेे जेल भेज दिया गया है।