गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में हुई मेंहदी प्रतियोगिता, ममता ने मारी बाजी
गभाना। नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज में शुक्रवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राधानाचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां पर अलग-अलग तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं। जिसमें हरियाली तीज भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
कार्यक्रम संयोजिका गरिमा सिंह ने बताया कि हरियाली तीजश्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह हिंदुओं का मुख्य त्यौहारहै। सावन मास में जब संपूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है तो इस दिन महिलाएं अपने हाथों में कलात्मक रीति से मेंहदी रचाती हैं, इसलिए हम इसे मेंहदी पर्व भी कह सकते हैं। प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा ममता प्रथम, सपना द्वितीय व इंटरमीडिएट की कविता तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राधेश्याम, सरनाम सिंह, साधना सिंह, मीनू रानी, सीमा सिंह, राजेश कुमार यादव, अखिलेश कुमार, अनिल शर्मा, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।