रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सरस्वती ज्ञान मंदिर में नेता सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

 

गभाना। राष्ट्रनायक सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर शुक्रवार नगर के केशवकुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने कहा कि आजाद भारत के निर्माण में देश की संप्रभुता, एकता वअखंडता को अक्षुण रखने के लिए नेताजी के योगादान को हमेशा याद रखा जाएगा। नेताजी ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दुंगा” के नारे से देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई थी। ये नारा सुनकर आज भी देश के युवाओं में जोश भरने लगता है।

उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह सच्चे देशभक्त थे। हमें उनके सिद्धांतों व आदर्शाें पर चलकर देश सेवा को आगे आना चाहिए। इस मौके पर राजीव शर्मा, श्याम सिंह, राखी, उत्कर्ष, निखिल, देवेश, प्रमोद, उमाकांत रावत, जितेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!