गभाना क्षेत्र के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज
गभाना। कस्बा समेत क्षेत्रभर के स्कूलों में शनिवार को हरियाली तीज पर्व धूमाधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय में हुई मेंहदी प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई वर्ग में वर्षा, हिमानी, काजल, भगिनी निवेदिता वर्ग में यशी, राधिका, करिश्मा तथा मां सीता वर्ग में रिशु, दुर्गेश, सिमरन प्रथम रही। यहां पर सुनीता देवी, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, गीतांजलि, रूबी सिंह, अंजली यादव, हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में भी तीज महोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने तीज महोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि त्योहार हमको सामाजिक और संस्कारिक रूप से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सांस्कृतिक और संस्कारिक एकता ही भारत की अखंडता का मूल आधार है। यहां पर हुई मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा छह की छात्रा साक्षी प्रथम, तमन्ना द्वितीय व सिद्धि तृतीय तथा सीनियर वर्ग में दामिनी, मुस्कान प्रथम, माधुरी, रश्मि द्वितीय, लवी, रेशू, तनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां पूजा सिंह, निशा सिंह, रेनू सिंह, शालू सिंह, निशा जाखड़, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, केंद्रपाल सिंह, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।