रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दौरऊ में बारिश के चलते गिरा मकान, मलबे में घरेलू सामान हुआ बेकार

गभाना। क्षेत्र के गांव दौरऊ नगला में शनिवार सुबह बारिश के चलते एक मकान भर-भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के परिजन घेर पर गए हुए थे, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

दौरऊ नगला निवासी गांव के इकरार खान मेहनत मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह वह परिजनों के साथ किसी काम से घेर पर गए हुए थे। इसी बीच तेज बारिश के चलते उनका मकान भर-भराकर गिर पड़ा। मलबे में उनका घरेलू सामान व खाद्य सामग्री दबकरबेकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण व पीड़ित परिवार भी मौके पर पहुंच गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद को गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आंकलन कराकर नियमानुसार पीड़ित की मदद कराई जाएगी।

 

तहसील से फरियादी की बाइक चोरी

गभाना। तहसील मुख्यालय पर जरूरी काम से अाए एक फरियादी की बाइक को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी विशंभर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी काम से तहसील मुख्यालय पर आया था। वह बाइक को तहसील परिसर में खड़ा करके काम के लिए चला गया। वापस आने पर उसे वहां से बाइक गायब मिली। जिस पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

 

शराब के नशे में एंबुलेंस का शीशा तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। टोल एंबुलेंस का शराब के नशे में दो लोगों ने शीशा तोड़ डाला तथा एंबुलेंस कर्मियों के अभद्रता कर डाली। मामले में टोल कर्मी ने दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टोल एंबुलेंस कर्मी शुभम सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात्रि को पुलिस की सूचना पर वह एंबुलेंस को लेकर हाईवे पर चूहरपुर मोड़ के पास शर्मा ढाबा पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने शराब के नशे में सतेंद्र शर्मा वगोलू शर्मा निवासी गौंडा को मेडिकल कराने के लिए एंबुलेंस में बिठा दिया। इस दौरान दोनों लोगों ने रास्ते में एंबुलेंस का शीशा तोड़ डाला तथा मौजूदा कर्मियों से अभद्रता कर डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!