आकाशीय बिजली गिरने से किसान व भैंस की मौत
खैर। थाना क्षेत्र के गांव बामनी में मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान व उसकी भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया है।
मिजली जानकारी के अनुसार बामनी गांव के 70 वर्षीय किसान देवीराम शर्मा मंगलवार शाम की देर शाम को घेर में पशुओं को पानी पिला रहे थे। तभी अचानक तेज तड़तहाट के साथ आकाशीय बिजली उनके व भैंस के ऊपर गिर पड़ी। हादसे में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और परिजन उन्हें आनन-फानन में कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। रास्ते में ही किसाान देवीराम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक किसान चार बच्चों के पिता थे। तहसीलदार कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक किसान के परिजनों की हर संभव मदद कराई जाएगी।