रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

30 पैसे को लेकर हुई मारपीट, पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर महज तीस पैसे को लेकर जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी कर डाली। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को दबोच लिया है।

नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा। उसने अपनी बाइक में 149 रुपये का पेट्रोल डलवाया, इसी दौरान मशीन गड़बड़ होने पर 30 पैसे का अतिरिक्त पेट्रोल डल गया। पंपकर्मी ने युवक से 30 पैसे अधिक का पेट्रोल डलने की बात कहीं तो दोनों में इसी बात को लेकर पहले बहस हुई फिर दोनों धक्का मुक्की होने लगी। जिस पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों में बीच-बचाब कराते हुए अलग करा दिया। बाइक सवार युवक ने फोन कर अपने 10-12 साथियों को वहां बुला लिया। उक्त दोनों ने मौजूद पेट्रोप पंप कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए शीशे आदि क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसे देख आरोपी मौके से भाग छूटे। जिस पर पुलिस ने एक युवक को मौके से दबाेच लिया है।उधारी के रुपये मांगना युवक को पड़ा भारी, चाकू मारकर किया घायल

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के तेलीपाड़ा के एक युवक को अपने साथियों से उधारी के रुपये मांगना इतना भारी पड़ा कि आरोपियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

तेलीपड़ा निवासी जीशान उर्फ मनियां ने बताया कि वह अपने साथियों से उधारी के रुपये लेने के लिए गया तो वहां मौजूद तीन लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर डाला, गर्दन व पेट में चाकू लगने से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि युवक नशा करता है, जिस पर बीती 14 अगस्त को एक महिला के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!