रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंद्रयान-3 : साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत बना पहला देश, गभाना में मनाया गया जश्न

गभाना। चंद्रयान-3 की कामयाब सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बुधवार को सुबह से ही देशभर में लोग-पूजा अर्चना कर प्रार्थना में जुटे हुए थे। शाम को जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। वैसे ही क्षेत्रभर में जश्न का माहौल हो गया।

लोगों ने आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान का वितरण करते हुए देश के वैज्ञानिकों व इसरो को शुभकानाएं दी। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और भारत माता की जय, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा व वंदे मातरम के जयघोष करते हुए ढोल नगाड़ों पर झूमने लगे।नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में चंद्रयान-3 लैंडिंग की लाइव कवरेज दिखाई गई। जैसे ही शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, वैसे ही वहां मौजूद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। इस दौरान छात्रों व शिक्षकों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर देश की इस सफलता का जश्न मनाने हुए शुभकामनाएं दी।प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने कहा कि जो चीन से लेकर अन्य देश नहीं कर पाए वह हमारे देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बल पर भारत ने कर दिखाया। आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला हमारा भारत पहला देश बना हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब हमारे देश की पहचान विश्व में सबसे उच्च शिखर देखने को मिलेगी । हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। यहां पर राजीव शर्मा, हरिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, राजकुमार कुशवाह, अजय सिंह, श्याम सिंह, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, रूबी सिंह, गीतांजली समेत तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।वहीं नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 आनंदपुर में युवा समाजसेवी देववृत सिंह चौहान के नेतृत्व में देश की सफलता के इस एतिहासिक पल का जश्न मनाया। यहां पर पूनम चौहान, नीरज अग्रवाल, विमलेश देवी, कमलेश देवी, ममता गुप्ता, लव शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं रामपुर में हिमांशु माहेश्वरी के नेतृत्व में मिष्ठान का वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!