रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कृष्णा ठाकुर फिर से बने भाकियू भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष

किसान आयोग का गठन न किया तो भाकियू भानू लड़ेगा चुनाव

गभाना। कस्बा स्थित एक मैरिज होम में भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) का बुधवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश युवा अध्यक्ष पंडित पवन समाधिया का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाकियू भानू गुट की लंबे समय से किसान आयोग के गठन की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से न ही किसान आयोग का गठन किया और न ही किसानों का कर्ज माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाकियू भानू गुट किसान, मजदूर, गरीबों के सहयोग से प्रत्येक सीट पर पूरे दमखम के साथ से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कि भानू गुट ने हमेशा किसानहित के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहेगा।

प्रदेश महासचिव डाॅ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की घोषण की है, बाबजूद विद्युत विभाग सरकार के ही निर्देश को ताक पर रखकर किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगाने के साथ ही कनैक्शन काटने में लगा हुआ है, उन्होंने कहा कि यदि विद्युत विभाग अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगा।

जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से हर बार साथा चीनी मील के नवीनीकरण का वादा किया जाता है, लेकिन आज तक उसका न तो नवीनीकरण कराया गया है और न ही उच्चीकरण कराया गया है, जिससे गन्ना किसानों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चीनी मील का नवीनीकरण न कराया गया तो जनपद का किसान सड़कों पर उतकर आंदोलन करेगा, साथ ही सरकार को आगामी चुनाव में सबक भी सिखाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कृष्णा ठाकुर को फिर से युवा जिलाध्यक्ष अलीगढ़, गोविंल सिंह जादौंन को प्रदेश महामंत्री, डाॅ. चंद्र प्रताप राघव को प्रदेश सचिव, सुधीर ठाकुर को प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज मित्तल व मनीष वार्ष्णेय को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया।

कृष्णा ठाकुर ने कहा की संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए किसान हित व संगठन हित के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव डाॅ. शैलेंद्र पाल सिंह ने किया।

इस दौरान वीरपाल यादव, राजू ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लता अग्रवाल, राकेश ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रोहित ठाकुर, रविंद्र सिंह, पंडित मनोज कौशिक, गौरव बघेल, मोहन चौहान, तरुण ठाकुर, ठा. सोहन सिंह, हाथरस जिला अध्यक्ष राम जादौन, अभिलाष चौहान, जीतू कुमार, राजकुमार शर्मा, डॉ. दिग्विजय सिंह, पिंटू शर्मा, तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर, बलजीत चौधरी, उदय गोयल, बहादुर सिंह, विवेक प्रताप सिंह, देववृत सिंह चौहान, लव शर्मा, ओमवीर सिंह मोची, अमीना बेगम, डॉ. यूनुस खान, पुरुषोत्तम सिंह, गौरव बघेल, कृष्णकांत रावत, रमाकांत त्यागी, रजत ठाकुर, अमर सिंह, राम प्रकाश चौधरी, शिवम शर्मा, जीतू चौहान, तरुण ठाकुर, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!