रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किन्हुआ में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने दो गोतस्करों को किया गिरफ्तार

- आरोपियो के कब्जे से छुरा व रस्सी बरामद

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव किन्हुआ स्थित सरकारी गोशाला से रविवार रात्रि में गोवंशों को चुराकर पास के खेतों में गोकशी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, रस्सी व गढ़ासा भी बरामद किया है। पकड़े गए एक आरोपी पर लूट, जानलेवा हमला, गोवध अधिनियम, लूट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में 9 मुकदमा दर्ज हैं।

यह था पूरा मामला

गांव किन्हुआ में सरकारी गोशाला बनी हुई हैं। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को गोशाला के आस-पास बाजरा के खेतों में गोवंश के अवशेष पड़े हुए दिखाई पड़े। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व हिंदूवादी संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौके पर एकत्रित हो गए थे और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा करने लगे थे। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मिले अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया था।

वीरपुरा गोशाला में गोवंशों को भिजवाया

ग्रामीणों ने सरकारी गोशाला जंगल में होने के चलते वहां मौजूद सभी गोवंशों को दूसरी गोशाला में भिजवाने की मांग की थी। जिस पर उसी दिन अधिकारियों ने वहां मौजूद सभी गोवंशों को गाड़ी में भरवाकर गभाना के वीरपुरा स्थित गोशाला में भिजवा दिया था।

ग्राम प्रधान की ओर से दर्ज हुआ था मुकदमा

मामले में किन्हुआ की ग्राम प्रधान कुसुम लता की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकशी करने का थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उन्होंने बताया कि गोशाला में 37 गोवंश मौजूद थे। जिसमें से एक गोवंश की प्रकृतिक मौत हो गई थी। जबकि 9 गोवंश गायब थे। तलाश करने पर खेतों में गोवंशों अवशेष पड़े हुए मिले थे।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि पुलिस गोतस्करों की तलाश में जुटी हुई थी। जिस पर गुरुवार को पुलिस टीम ने लोधा के गांव रायट निवासी मनोज पुत्र वीरेंद्र व गांव रामपुर-शाहपुर निवासी गुल्ला पुत्र ऐहसान को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी अजमत पुत्र मल्ला, दिलशाद पुत्र मल्ला, भूरा तथा बिल्ला पत्नी मल्लाह निवासीगण रायट, सद्​दाम पुत्र अहसान, पतिया उर्फ ततैया पुत्र आबिद, गुलफान पुत्र खिद्​दू निवासीगण रामपुर-शाहपुर, राशिद पुत्र समी, हाजी फैयाज सैफन निवासीगण खुर्जा नगर, बुलंदशहर के साथ गोकशी की घटना को अंजाम देना स्वीकारा है। आरोपियों के कब्जे से एक छुरा, रस्सी, गंडासा, व 6 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े आरोपी मनोज पर चंडौस थाना के अलावा लोधा, खैर, हाथरस थानों में गोवध अधिनियम, जानलेवा हमला, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, व अश्लील पुस्तकें बेचने समेत सुसंगत धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी काे पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल

उपनिरीक्षक ईशांत सिंह, उपनिरीक्षक रामसनेही वर्मा, हेडकांस्टेबल ब्रजमोहन, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल गौतम दागी

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!