रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस पुलिस ने दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मडराक थाना क्षेत्र के आसना निवासी बृजमोहन उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय थाना पर चल रहे दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को अमृतपुर स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!