चंद्रमा पर चंद्रयान, झूम रहा हिंदुस्तान, दूसरे दिन भी गभाना में चला जश्न का दौर
गभाना। चंदा मामा की जमीन पर भारत का तिरंगा लहराने के साथ ही बुधवार को पूरा हिंस्दुस्तान जश्न में डूबा रहा, वहीं दूसरे दिन गुरुवार को भी गभाना क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों व काॅचिंग सेंटरों के अलावा बाजारों में जश्न का दौर चलता रहा। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष किया।
बुधवार को मिशन चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग से कुछ समय पहले जहां लोगों के चेहरों पर अजीब भाव नजर आएं, वहीं जैसे ही शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 ने सफलता पूर्वक लैंडिग की वैसे ही पूरे भारत के नागरिकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी, वहीं गभाना क्षेत्र भी देश की इस सफलता पर जश्न में डूब गया। क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी के साथ तिरंगा लहरा उठा, लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में शिक्षकों व छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर व चंद्रयान की आकृति लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगा रहे थे। जिससे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस मौके पर प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने कहा कि 23 अगस्त 2023 भारत के लिए बेहद अद्भुत एवं अविस्तमरण दिन है। भारत ने विश्व में अपना नाम बुलंद किया है। जिस वक़्त चंद्रयान-2 मिशन विफल हुआ था। उसी समय प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाया और कहा कि हम रूकेंगे नहीं। उसी का परिणाम है कि तीन साल के अंदर ही हमने चंद्रमा पर जाकर तिरंगा फहराया है। वैज्ञानिकों का अद्भुत चमत्कार है।
यहां पर पूजा सिंह, केंद्रपाल सिंह, संतोष सिंह, अवधेश कुमार, मुनेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा सिंह, रेनू सिंह, ज्योति शर्मा, नेहा सिंह, निशा जाखड़ आदि मौजूद रहे।

रामपुर स्थित नित्यम कंपटीशन क्लासेस में डायरेक्टर लव शर्मा वमैंनेजिंग डायरेक्टर देववृत सिंह चौहान के नेतृत्व में बच्चों को मिष्ठान का वितरण करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग व इसके द्वारा आगामी खोज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर इरफान खान, आरती शर्मा, कृष्णा उपाध्याय, तरुण कुमार, भगवती शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा के लाखा बाजार में समाजसेवी श्यामबाबू शर्मा के नेतृत्व में मिष्ठान का वितरण कर जश्न मनाया।

हम नहीं किसी से कम, रखा चांद पर कदम
लोधा। चंद्रयान-3 का चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिग करने पर गुरुवार को खेरेश्वर मंदिर चौराहे पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जो अन्य देश नहीं कर पाए, वह हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया, हमारा देश चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर राष्ट्रध्वज लहराने वाला पहला देश बन गया है। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह, जिला मंत्री विक्की चौधरी, मंडल अध्यक्ष लोधा शैलेंद्र जादौन, जंगजीत सिंह फौजी, हरिओम शर्मा, गजराज शर्मा, हरिकेश शर्मा, यदुवीर सिंह, मोहित लोधी, विशाल सिंह, आदि मौजूद रहे।