रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार अनियंत्रित होकर खड़े टेंपो से टकराई, चार घायल

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गैस प्लांट के पास खड़े टेंपो में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो व कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कीतरपुर निमाना निवासी नीतेश पुत्र नानकचंद अपने साथी चंद्रमणी पुत्र भूरा शुक्रवार दोपहर में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गैस प्लांट के पास टेंपों में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी अलीगढ़ की तरफ से खुर्जा की तरफ तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार नीतेश व चंद्रमणी के अलावा कार सवार चंद्रपाल व रामू निवासी असगरपुर, अकराबाद घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!