रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में “नारी सशक्तिकरण” अभियान के तहत हरियाली तीज महोत्सव NSS के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंगलायतन परिवार की सभी महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकी। महिलाओं ने एक दूसरे को उपहार भेंट करते हुए तीज की बधाइयां दीं।

मुख्य अतिथि लीला जैन, बिन्नी राजपूत व शीतल राजपूत रही। विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्व हमारी भारतीय संस्कृति के पोषक होते हैं। तीज पर्व का पौराणिक महत्व है।

इस दिन भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने इस व्रत को किया था। इसलिए यह पर्व महिलाओं के किए खास है। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य, शायरी, कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नियति शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक विजया सिंह, साक्षी, मंजू व श्वेता भारद्वाज रही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!