पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 17 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई
गभाना। बरौली के पूर्व विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पुत्र व चंडौस के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रहे ठाकुर राकेश कुमार सिंह की 17 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस मौके पर उनके शुभचिंतकों व अनुयाईयों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।
अलीगढ़ स्थित पूर्व विधायक के ठाकुर दलवीर सिंह के आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आहूति दी, समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
कस्बा में विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मरीजों को फलो का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पलता सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख चंडौस सीमा सिंह, रेशमपाल सिंह, स्वाती सिंह प्रधान, धारनी सिंह, लेखनी सिंह, सतेंद्र सिंह भोला, राकेश सिंह, महीपाल सिंह, कमल प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, यशपाल सिंह संजू, बिल्लू सिंह, अजीत पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, लोकेश प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।