गभाना थाना का एसपी सिटी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गभाना। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार शाम को गभाना थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान कमियां मिलने पर अधीनस्थों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दफ्तर, सीसीटीएनस कक्ष, हवालात, मालखाना, मैस, बैरिक व थाना परिसर में साफ-सफाई के साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव की गहनता से जांच की। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए, जनसुनवाई व थाना दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराया जाए, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर समय-समय पर निगरानी रखी जाए।
कार्यालय में मौजूद मुंशी से ऑनलाइन एफआईआर की जानकारी भी ली। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायातों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी आने वाले फरियादियों से मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराएं, एंटी रोमियों अभियान लगातार चलाया जाएं। इस दौरान उनके साथ सीओ सुमन कनौजिया व इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह मौजूद रहे।