पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। आबकारी टीम ने थाना पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर एक युवक को महरावल से गांजा बेचते हुए पकड़ लिया। आबकारी इंस्पेक्टर की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महरावल में एक युवक को गांजा बेच रहा है। जिस पर टीम ने इलाका पुलिस के साथ महरावल में एक घर पर छापामारी कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना भूदेव निवासी महरावल बताया। उसके पास से 480 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आबकारी इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
पिसावा। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कोर्ट से वांछित चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसओ उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि बसेरा ऋषिपाल सिंह, पिसावा निवासी आलोक कुमार, गोंदौली निवासी संदीप व शिवप्रसाद कोर्ट में चल रहे अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर सोमवार को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।