भाईयों के घर जाने को बहनों को बसों में नहीं देना होगा किराया
प्रमुख सचिव के आदेश के बाद लागू की गई व्यवस्था, 30 और 31 अगस्त को मिलेगा लाभ
अलीगढ़। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे देश में भर में 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने बहनों के लिए रोडवेज बसों में फ्री व्यवस्था की है।
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंधन निदेशक को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं और लड़कियों के लिए बस की यात्रा दो दिनों के लिए फ्री कर दी गई है। शासन के जारी निर्देशों में बहनों को फ्री यात्रा का लाभ 30 और 31 अगस्त को मिलेगा।
फ्री यात्रा की सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजते ही लागू हो जाएंगे और 31 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेंगी। इस दौरान महिलाएं उत्तर प्रदेश रोडवेज की किसी भी बस में यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज के आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के आदेशानुसार महिलाओं को फ्री यात्रा का लाभ दिया जाएगा।