रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेल दिवस पर याद किए मेजर ध्यानचंद

इगलास। मेजर ध्यानचंद की 118 वी जयंती के उपलक्ष में राधा इंटरनेशनल एकेडमी में खेल प्रतियोगिता हुई। जिसका प्रबंधक पवन शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में नवमी से 12 तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। बालिका वर्ग में 11वीं व नवमी की छात्राओं ने बाजी मारी। बालक वर्ग में 10 वीं के खिलाड़ी प्रथम व नवमी के द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रबंधक ने खेल प्रतियोगिताओं को शिक्षा का मूल आधार बताया। प्रधानाचार्य ने नई शिक्षा नीति के तहत खेल और शिक्षा को एक दूसरे का पूरक बताया। उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन दर्शन से अवगत कराया। इस अवसर पर यतेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर सिंह आदि थे।

वहीं गांव कजरौठ के राजकीय बालिका इंटर कालेज में मुख्य अतिथि नरेंद्र चौधरी व आदेश चौधरी व विशिष्ट अतिथि देवीराम शर्मा रहे। लंबी कूद में पायल, यासमीन, चंचल विजयी रही। 200 मीटर की दौड़ में यासमीन, सना, मोनिका ने बाजी मारी। 400 मीटर की दौड़ में चंचल चौधरी, चंचल शर्मा, श्वेता ने स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार प्रदान किए गए।

निर्णायक कंचन सिंह, विवेक कुमार व लीना कटारा रही। मुख्य अतिथि ने खेल मैदान के लिए 51 सौ रुपये दिए। संचालन सरिता शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधान गेंदालाल, विजेंद्र सिंह, शेर सिंह, लेखराज, प्रमोद शर्मा आदि थे।

वहीं, यूनिवर्सल कालेज में खेल दिवस का शुभारंभ निदेशक पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय व प्रधानाचार्या दीप्ती सिंह ने सरस्वती पूजन से किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करत हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और शारीरिक विकास में शिक्षा के तहत्व पर प्रकाश डाला। जिसमें तीसरी से आठवीं के बच्चों की इंटर हाउस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आदित्य वर्मा, अयांश राज, शौर्य अग्रवाल, यश कटारा ने स्थान प्राप्त किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!